बलिया तक जाएगा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, बनेगा देश का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का विस्तार अब बलिया तक किया जाएगा। इसको लेकर उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने कवायद शुरू कर दी है। प्रारंभिक अनुमान में इस पर करीब तीन से चार हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।
लखनऊ के चांद सराय से गाजीपुर के हल्दिया तक 340 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। यूपीडा ने अगस्त 2020 तक मुख्य सड़क पर यातायात शुरू करने का लक्ष्य रखा है। मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय दो जून को निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने बीते दिनों समीक्षा कर बलिया तक विस्तार करने के निर्देश दिए थे। यूपीडा के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विस्तार में करीब 60 से 80 किलोमीटर 4 लेन एक्सप्रेस वे बनाया जाएगा। भविष्य में यह 6 लेन तक हो सकेगा।
देश का सबसे लंबा होगा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे
विस्तार की कार्ययोजना के लिए कंसलटेंट नियुक्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कंसलटेंट की सर्वे रिपोर्ट के बाद ही जमीन के अधिग्रहण और लागत का पता चल सकेगा। अनुमानत: तीन से चार हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।

लखनऊ से गाजीपुर तक बन रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की लंबाई 340 किलोमीटर है। विस्तार के बाद इसकी कुल लंबाई 400 से 420 किलोमीटर तक हो जाएगी। इसके बाद यह देश का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे हो जाएगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago