बलिया- जांच के लिए दूघ का नमूना लेने गयी खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम पर दुकानदारों ने अचानक हमला कर दिया जिसमें कई खाद्य सुरक्षा अधिकारी घायल हो गए।
घटना की प्राथमिकी फेफना थाने पर दर्ज करा दिया गया है। शासन के निर्देश पर मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है । इसके क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की एक टीम माल्देपुर मोड़ पर दूध विक्रेताओं से सुबह में नमूना ले रही थी ।
प्राथमिकी में कहा गया है कि तभी पास में चाय की दुकान चला रहे राम जी पांडेय पुत्र नागेश्वर पांडेय ने भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा। विरोध करने पर उनके पुत्र व अन्य लोगों ने लोहे के छड़ से टीम पर हमला कर दिया गया।
हमले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, दिनेश कुमार राय, विपिन कुमार गिरी, नरेन्द्र कुमार, चंद्र प्रकाश यादव, संतोष कुमार घायल हो गंभीर रूप से घायल हो गये । घटना की सुचना फेफना थाने पर दी गयी। जहाँ 332, 353, 323, 504, 427, 147 में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है ।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…