बलिया के उभांव क्षेत्र में जन्मदिन पार्टी में पटाखा चलाने को लेकर हुए विवाद में दो व्यक्तियों की चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी गई. जबकि 6 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं. घटना उभांव थाना क्षेत्र के ककरासो गांव की बताई जा रही है. गांव में तनाव के मद्देनजर कई थाने की फोर्स को बुलाया गया है.
पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बताया कि ककरासो गांव में शुक्रवार रात सुनील नामक व्यक्ति के भांजे कार्तिक के जन्मदिन की पार्टी आयोजित की गई थी. सुनील ने जश्न के दौरान पटाखा चलाया जिसकी चिंगारी सुनील के ताऊ धुरंधर के कच्चे मकान पर गिर गई. इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ जिसे गांव के ही लोगों ने बीच-बचाव कर समाप्त करा दिया.
उन्होंने बताया कि धुरंधर की बहू सुनीता ने कुछ ही देर बाद फोन करके बहुता गांव स्थित अपने मायके से अपने पिता राजमंगल और भाई विनय तथा अजीत को बुला लिया जिन्होंने सुनील के घर पहुंचकर जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल लोगों पर चाकू से हमला कर दिया. इस घटना में सुभाष (60) और रामाश्रय (50) की मौत हो गयी, जबकि रवीना, संजय, संध्या और गौतम घायल हो गए. सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में सुनील ने सात लोगों के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की सुसंगत धाराओं के तहत नामजद मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस ने इस मामले में राजमंगल, विनय और अजीत समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…