Categories: बलिया

बलिया- मिलावट और जमाखोरी करने वालों की खैर नहीं, खाद्य और मार्केटिंग विभाग कर रहा छापामार कार्रवाई

बलिया। जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट और जमाखोरी रोकने लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर काम कर रहा है। जहां आज दाल विक्रताओं के प्रतिष्ठान पर छापामार कार्रवाई की गई। खाद्य विभाग और मार्केटिंग विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। टीम दल ने थोक विक्रेताओं से विभिन्न प्रकार के दाल के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया और उसका मिलान स्टॉक रजिस्टर से भी किया। बता दें आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लख़नऊ के आदेश और जिलाधिकारी, बलिया के निर्देश पर खाद्य विभाग और मार्केटिंग विभाग की संयुक्त टीम ने चमन सिंह बाग रोड स्थित दाल के थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठान पर छापेमारी की।

टीम में खाद्य सुरक्षा विभाग से मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव और मार्केटिंग विभाग से एरिया मार्केटिंग ऑफिसर शीतला प्रसाद सरोज और मार्केटिंग इंस्पेक्टर रमेश यादव ने कार्रवाई की। जांच दल ने थोक विक्रेताओं से विभिन्न प्रकार के दाल के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया और उसका मिलान स्टॉक रजिस्टर से भी किया जो सही पाया गया। दरअसल शासन के निर्देश पर दाल की कालाबाज़ारी रोकने के उद्देश्य से सभी दाल व्यवसायियों को प्रतिदिन के स्टॉक का विवरण भारत सरकार के निर्धारित वेबसाइट पर ऑनलाइन फीड करना अनिवार्य कर दिया गया है।

वहीं जांच टीम की कार्रवाई से डर कर व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। जिससे जांच दल को दाल के उपलब्ध स्टॉक का भौतिक सत्यापन करने में परेशानी हुई। जांच दल ने बालखंडी रोड स्थित एक अन्य दाल के थोक विक्रेता के प्रतिष्ठान पर निरीक्षण कर उपलब्ध दाल की मात्रा का भौतिक सत्यापन और स्टॉक रजिस्टर से मिलान किया।
जांच दल ने थोक व्यापारी संघ के प्रतिनिधि से अपील की कि वे दाल विक्रेताओं को विभाग का सहयोग करने के लिए प्रेरित करें। जिससे जनपद के सभी दाल के थोक व्यापारियों का डाटा समय पर ऑनलाइन फीड किया जा सके।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बलिया दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग जनपद में सक्रिय रूप से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाये रखने के लिए कोशिश कर रहा है। और किसी भी प्रकार की खाद्य पदार्थों में मिलावट या जमाखोरी करने वालों पर विभाग कार्रवाई करेगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 day ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago