Categories: बलिया

बलिया में बढ़ा आई फ्लू का संक्रमण

बलिया में नगरीय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में आई फ्लू का मामला बढ़ता ही जा रहा है। शिक्षा क्षेत्र बेरूआरबारी के 2 स्कूल तक आई फ्लू की चपेट में हैं। बुधवार को प्राइमरी स्कूल शिवपुर ने 11 और प्राइमरी स्कूल सुल्तानपुर ने 5 संक्रमित बच्चों को घर भेज दिया।

शिक्षकों ने बच्चों के अभिभावकों से उन्हें सुरक्षित रखने की सलाह भी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखा है। इस पर चिकित्साधिकारी ने टीम गठित कर ब्लॉक के संक्रमित विद्यालयों पर भेजा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों की जांच कर दवा और उचित सलाह दी।

परिषदीय स्कूल और कई निजी स्कूलों के बच्चों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। आंखों में जलन, लाल होना, खुजली और आंखों से गंदगी निकलना जैसे लक्षण सामने आ रहे हैं। शिक्षा क्षेत्र बेरूआरबारी के 2 स्कूलों में आई फ्लू की आहट पहुंची। बुधवार को स्कूल शिवपुर ने 11 और प्राइमरी स्कूल सुल्तानपुर ने 5 संक्रमित बच्चों को घर भेज दिया।

शिक्षकों ने बच्चों के अभिभावकों से उन्हें सुरक्षित रखने की सलाह भी दी। आई फ्लू की आहट को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ बेरूआरबारी ने प्रशासन से मांग किया कि विद्यालयों में आई ड्रॉप और दवा की व्यवस्था तत्काल की जाए। बच्चों की जांच कर तत्काल बेहतर उपचार का इंतजाम किया जाए। खंड शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने सम्बंधित चिकित्साधिकारी से बात की।

चिकित्साधिकारी ने टीम भेजकर बच्चों की जांच और इलाज शुरू कराया। स्वास्थ्य टीम में डॉक्टर एसके सिंह, नर्स स्टाफ नीलिमा सिंह आदि शामिल रहे। प्राथमिक विद्यालय शिवपुर पहुंची टीम के साथ प्रधानाध्यापक चंद्रकांत पाठक ने संक्रमित बच्चों का उनके घर जाकर इलाज कराया। खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने कहा है कि जिन विद्यालयों पर ऐसी समस्या है, वहां पर सावधानी जरूरी है। कोई समस्या हो तो मुझसे फोन पर संपर्क करें।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

3 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago