Ballia News : बांसडीह में श्मशान घाट निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की जांच शुरू

बलिया के बांसडीह में बुधवार सुबह से एसडीएम राजेश गुप्ता के नेतृत्व में 5 सदस्यीय टीम ने श्मशान घाट के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार को लेकर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह बब्लू ने श्मशान घाट के निर्माण में भ्रष्टाचार को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी दी थी।

चेतावनी मिलने के बाद आनन-फानन में जिला प्रशासन ने जांच शुरू करवाई। इस दौरान चैयरमैन और सभासद ने जांच में सहयोग कर बयान दर्ज कराया। चेयरमैन बब्लू सिंह ने बताया कि तीन जून को डीएम रविन्द्र कुमार को आवेदन देकर आरोप लगाया था कि नगर पंचायत बांसडीह के देवरिया मौजा में निर्माणाधीन श्मशान घाट के निर्माण भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।

मौके पर बिजली, पानी, सबमर्सिबल पंप, पुट्टी, रंगाई पुताई, पानी की टंकी, इंटरलॉकिंग कार्य नहीं हुआ है। इन सभी काम को पूर्ण दिखाकर ठेकेदार को भुगतान कर दिया गया। चेयरमैन के आवेदन पर डीएम ने एसडीएम बांसडीह राजेश गुप्ता के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम गठित कर जांच का निर्देश दिया था, लेकिन एसडीएम की टीम ने जांच नहीं किया।
इसके बाद चेयरमैन ने अनशन की चेतावनी दी। इसके बाद एसडीएम राजेश गुप्ता, तहसीलदार प्रवीण सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत आरके सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम मो. शब्बीर, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी ने श्मशान घाट पर सभी निर्माण कार्य की जांच की। टीम ने चेयरमैन बब्लू सिंह के साथ ही सभासदों व ग्रामीणों का बयान भी दर्ज किया।
मौके पर चल रहे निर्माण कार्य का वीडियो व फोटोग्राफी भी टीम ने बनाई। एसडीएम बांसडीह राजेश गुप्ता ने बताया कि डीएम के निर्देश पर शिकायत की जांच तकनीकी टीम व प्रशासनिक टीम के साथ किया गया तथा जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी
Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago