बलिया में बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक तहसीलदार समेत 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश जारी हुए हैं। जिला की स्थानीय अदालत ने आदेश दिए हैं।
इन लोगों पर गलत तरीके से अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र जारी करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक एसएसपी शिव नारायण वैस की तहरीर पर बांसडीह के पूर्व तहसीलदार मुकेश कुमार सिंह, प्रदीप कुमार और उसके भाई नीरज कुमार के विरुद्ध बलिराम प्रसाद नामक व्यक्ति का गलत तरीके से अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र बनाने के आरोप में मंगलवार को मामला दर्ज किया गया।
इसमें बताया गया कि बलिराम दलित नहीं है, उसने फर्जी तरीके से अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र बनवायाहै। जिले की विशेष एससी/एसटी अदालत ने गत 19 जुलाई को एक मुकदमे की सुनवाई करते हुए इस मामले में फैसला दिया। कोर्ट ने आरोपियों के विरुद्ध एक सप्ताह के अंदर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…