Categories: featured

बाढ़ से बलिया बेहाल, कई गांव पानी से घिरे, संपर्क मार्गों पर भरा पानी

बलिया में जलतांडव के कहर से जिंदगी उजड़ गई है। लगातार हो रही बारिश से लोगों के घरों में पानी भर गया है। गांवों में आए जलसैलाब से मुख्यमार्गों से संपर्क टूट गया है। कई संपर्क मार्गों पर घुटनों से अधिक पानी भर गया है। दलछपरा श्रीनगर जाने वाला क्षतिग्रस्त संपर्क मार्ग सहित रेवती भाखर मार्ग, चौबेछपरा छेड़ी, गायघाट अतरडरिया आदि संपर्क मार्गों की हालत खराब है।

कई मार्ग घुटनों तक जलमग्न हो चुके हैं। गांवों में हालात बहुत खराब हैं। करईल, चौरासी के दर्जनों ग्राम सभाओं में हजारों एकड़ खेती योग्य भूमि जलमग्न हो चुकी है। घरों में पानी भर चुका है। कई लोगों का सामान बाढ़ में बह गया। दलछपरा श्रीनगर जाने वाला क्षतिग्रस्त संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त है। इस मार्ग से दलछपरा, श्रीनगर, नारायणगढ, करमानपुर, सुरेमनपुर, मधुबनी, रानीगंज आदि आधा दर्जन से अधिक गांवों में लोगों का आवागमन लगा रहता है। कमवेश भाखर रेवती, गायघाट अतरडरिया, चौबेछपरा छेड़ी मार्गों पर भी अनेकों गांव के लोगों का आना जाना रहता है।

वहीं झरकटहां में खेतों में फंसले बर्बाद होने से किसान परेशान हैं। और संपर्क मार्गों पर जल जमाव से रेवती हाट, बाजार आने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चौबेछपरा, रेवती में पिछले तीन वर्षों में खेती को काफी नुकसान हुआ है। देवपुर मठिया रेगुलेटर पर नहरों की भांति पम्प कैनाल लगाकर इधर उत्तर साइड का पानी बंधा के दक्षिण सरयू में गिराने की तत्काल व्यवस्था नही हो पायी तो दियरांचल के लोग तबाह हो जाएंगे।

सरयू के जलस्तर में घटाव बढ़ाव का क्रम लगे रहने से रेगुलेटर पुल से सरयू का पानी उत्तर साइड में गिरने से पहले से लगा बरसात के पानी का स्‍तर बढ़ता जा रहा है। तालाब, कुण्ड, दहताल, खेतों के भरने के बाद अब संपर्क मार्गों पर भी पानी एक डेढ फीट लगने लगा है। इस संबंध में शासन प्रशासन व जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित करते हुए देवपुर मठिया रेगुलेटर पुल पर पम्प कैनाल से उत्तर का पानी दक्षिण नदी में गिरवाने की मांग लोगों ने की है। कुलमिलाकर बलिया में बाढ़ से हालात खराब हैं। दूसरी तरफ सर्वे का काम भी चल रहा है। लोगों तक मदद पहुंचाने की कोशिश सरकार कर रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago