बलिया से खबर जहां सिकंदरपुर क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ गैंगरेप करने वाले 6 आरोपियों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवती की उम्र 17 साल बताई जा रही है। किशोरी ने गांव के ही कुछ युवकों पर गैगरेप के आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को सिकन्दरपुर थाने में उसके गांव के ही दीपक साहनी, रितेश, दिनेश, धीरज, दुर्गेश व शिव दयाल के विरुद्ध बलात्कार के आरोप में नामजद मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि किशोरी ने शिकायत में कहा है की उसके पड़ोस में रहने वाले छह लोगों ने दो माह पहले उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।
फिलहाल इस गैंगरेप के मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है। पुलिस ने किशोरी को चिकित्सकीय जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…