बलिया: जिलाधिकारी अदिति सिंह ने विकासखंड नवानगर के बीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह व पंदह के बीडीओ रमेश यादव का वेतन रोकने का आदेश दिया है। उन्होंने जनशिकायतों के निस्तारण के प्रति उदासीनता बरतने व बिना बताए अनुपस्थित रहने पर दोनों बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है। दरअसल, नवानगर ब्लॉक के डूहाँ बिहरा निवासी रामबहादुर सिंह व पंदह ब्लॉक के एकइल निवासी रवीन्द्रनाथ सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया था।
दोनों मामलों के निस्तारण के लिए 25 अगस्त को दोनों ब्लॉक के खंड विकास अधिकारियों को डीएम कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। लेकिन, दोनों बीडीओ निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं हुए। पंदह के बीडीओ तो बिना अनुमति लिए अवकाश पर चले गए। इस पर जिलाधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अंदर यह स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि किन परिस्थितियों में वे अनुपस्थित रहे।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…