Categories: featured

बलिया में बाढ़ ने उजाड़ी फसलें, सदर तहसील के इन 44 गांवों में कृृषि विभाग करेगा सर्वे

बलिया में पिछले दिनों आई बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई। लोगों के घर ढह गए, खेत-खलियान बिखर गए। फसलें चौपट हो गई, बाढ़ के पानी में गृहस्थी का सामान बह गया लेकिन इतना नुकसान हो जाने के बाद भी राजस्व विभाग उदासीन बना हुआ है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में ठीक से सर्वे नहीं किया जा रहा है। लापरवाही की हद देखिए कि सदर तहसील की ओर से अभी तक सोहांव ब्लॉक के गांवों व फसलों की बर्बादी को लेकर कोई रिपोर्ट तैयार नहीं कि गई है।

बता दें कि एक सप्ताह तक गंगा का जलस्तर बढ़ा रहा। इसके कारण आए जलसैलाब ने फसलों की पूरी तरह चौपट कर दिया। कई किसानों को लाखों का नुकसान हुआ। सौ से अधिक गांव भी पानी से घिर गए। अब बीते कई दिनों से गंगा का जलस्तर लगातार कम हो रहा है लेकिन राजस्व विभाग की ओर से गांवों व फसलों के सर्वे का काम शुरू नहीं किया गया है। सर्वे शुरु नहीं होने से किसानों में भारी आक्रोश है। वहीं कृषि विभाग ने अपना काम शुरु कर दिया है। विभाग ने सोहांव ब्लॉक के 44 गांवों को बाढ़ प्रभावित के तौर पर चिह्नित कर फसलों की क्षति का सर्वे शुरू कर दिया है।

जिला कृषि अधिकारी की मानें तो कर्मियों से मिली रिपोर्ट के आधार पर सदर तहसील के 44 गांव बाढ़ प्रभावित हुए हैं और फसलों को भी काफी क्षति हुई है। बताया कि किसानों को फसल बीमा का लाभ देने के लिए बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों का सर्वे किया जाएगा और उसकी रिपोर्ट संबंधित बीमा एजेंसी को भेजी जाएगी।

बताया कि जो किसान फसलों का बीमा कराए हैं उन्हें लाभ देने की कवायद भी की जा रही है और बीमा एजेंसी को भी निर्देश दिया गया है। इस बाबत जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार ने बताया कि विभागीय कर्मियों की रिपोर्ट में सदर तहसील के 44 गांव के किसानों की फसल बाढ़ प्रभावित हुई है। सर्वे कर सही आंकलन किया जाएगा। दूसरी तरफ राजस्व विभाग के उदासीन रवैए ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago