बलिया- भुगतान के नाम पर करोड़ों का घोटाला, तत्कालीन DIOS पर लटकी कार्रवाई की तलवार

बलिया। खेजुरी स्थित अमर संस्कृत उच्चतर माध्यमिक स्कूल में बिना विभाग की मंजूरी के साल 2019 में 1.32 करोड़ का शेष वेतन भुगतान मामले में शासन ने कार्रवाई करना शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तत्कालीन डीआईओएस भास्कर मिश्र शक के दायरे में हैं। उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की संस्तुति करते हुए उच्च स्तरीय जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की गई है। साथ ही अंबेडकरनगर डीआईओएस का प्रभार भी उनसे वापस ले लिया गया है।दरअसल मोहल्ला टैगोर नगर निवासी राम शरण सिंह ने तीन सितंबर 2020 को संयुक्त शिक्षा निदेशक एपी वर्मा से

मामले में शिकायत की थी। जेडी ने जांच के बाद रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी। रिपोर्ट के आधार पर कुछ महीने पहले माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिपिक को निलंबित भी किया गया था। मामले में शासन से गठित टीम की प्रारंभिक जांच में भी अमरनाथ संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बिना विभागीय मंजूरी के शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन अवशेष में लगभग 1.32 करोड़ के अनियमित भुगतान की पुष्टि हुई है। जांच रिपोर्ट में कहा गया कि सुनियोजित ढंग से वित्त और लेखाधिकारी के साथ ही कार्यालय वित्त नियंत्रक शिक्षा निदेशालय प्रयागराज की मिलीभगत से तत्कालीन

डीआईओएस भास्कर मिश्र ने कूटरचित आदेश तैयार कर राजकोष से धन निकालकर शासकीय क्षति पहुंचाई है। प्रथम दृष्टया दोषी पाने पर भास्कर मिश्र के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की संस्तुति करते हुए जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठन किया गया है। जबकि अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला के पत्र के अनुसार, जांच टीम में विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा जयशंकर दुबे और संयुक्त शिक्षा निदेशक (शिविर) भगवती सिंह को शामिल गया है। जांच के बाद आरोप पत्र जारी होने पर अलग से कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही भास्कर मिश्र को अंबेडकर नगर जिला विद्यालय निरीक्षक का हालही में दिया गया प्रभार भी समाप्त कर दिया गया है। अब अंबेडकर नगर का अतिरिक्त प्रभार अयोध्या में तैनात आनंदकर पांडेय को दिया गया है। बलिया के डीआईओएस डॉ. बृजेश मिश्रा ने बताया कि तत्कालीन डीआईओएस पर लगे आरोपों की जांच के लिए शासन से टीम गठित की गई है। रिपोर्ट के आधार पर शासन से ही कार्रवाई होनी है। तब के लिए विभाग ने उनके पद ले लिया है। और जांच की जा रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 days ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 weeks ago