बलिया। उत्तरप्रदेश में बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है। हालांकि प्रशासन लोगों की मदद करने में लगा हुआ है। बलिया में भी बाढ़ के पानी में डूबने से 2 लोगों की मौत हो गई। प्रशासन ने 24 घंटे के अंदर ही मृतकों के परिजनों के सहायता भेजी। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता राशि दी गई। जिले में बाढ़ के पानी में डूबने से दो लोगों की मौत के बाद 24 घंटे के अंदर ही उनके आश्रितों के खाते में चार—चार लाख की सहायता राशि भेज दी गई।
दरअसल बुधवार को उदईछपरा, गोपालपुर में जगदम्बा चौबे पुत्र सुदामा चौबे और जगदेवा चिन्तामणि राय के टोला निवासी अरूण ठाकुर पुत्र शिवजी ठाकुर की मौत बाढ़ के पानी में डूबने से हो गई थी। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने घटना के बाद प्रशासन और आपदा विभाग को तत्काल सहायता राशि देने की कार्रवाई पूरी करने का निर्देश दिया। जिसके बाद गुरूवार को सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए दोनों मृतक के आश्रितों के खाते में चार—चार लाख की सहायता राशि आरटीजीएस के माध्यम से भेज दी गयी।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…