बलिया- पुलिस को चकमा देकर सुखपुरा अस्थायी जेल से भागा कैदी, तलाश जारी

बलिया। अस्थायी जेल सुखपुरा से एक कैदी के फरार होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि कैदी शौचालय की खिड़की तोड़कर फरार हो गया। फिलहाल उप जेलर केके सरोज की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार कैदी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही कैदी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लेकिन कैदी के फरार होने से सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

अस्थायी जेल सुखपुरा से बुधवार की रात शौचालय की खिड़की तोड़कर शातिर अपराधी फरार हो गया। गुरुवार की देर शाम उप जेलर केके सरोज की तहरीर पर सुखपुरा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। फरार बंदी सूरज गुप्ता पुत्र विनोद गुप्ता हकीमपुर, थाना इटाड़ी, बक्सर का रहने वाला है। उसको नरही पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 10 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

गौरतलब है कि कोरोना के चलते बंदियों को पहले सुखपुरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (अस्थायी जेल) में भेजा जाता है। वहां पर उनका कोविड टेस्ट होता है। अब बंदी के फरार होने के बाद यहां की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले की जांच पुलिस कर रही है। थानाध्यक्ष गगनराज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दबिश दी जा रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago