बलिया। कोरोना के कारण समय पर एग्जाम समय पर नहीं हो पाए ऐसे में कुछ छात्र परीक्षाओं में ओवरएज के चलते वंचित रह गए हैं। इसी समय को लेकर रसड़ा विकासखंड में एक पदयात्रा निकाली गई। सेना भर्ती में ओवर एज हुए अभ्यर्थियों को एक बार भर्ती में शामिल होने की मांग को लेकर युवाशक्ति चन्द्रशेखर के अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मान सिंह सेंगर द्वारा सैकड़ों नौजवानों के साथ पदयात्रा निकाली गई। साथ ही उपजिलाधिकारी व प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री को सम्बोधित सौंपा।
अब कल से रसड़ा विधानसभा से बाहर निकलकर युवाओं का समर्थन मांगा जाएगा। आपको बता दे कि सपा नेता के द्वारा पीएम व रक्षामंत्री को पत्र लिखे जा रहे हैं। पत्र के साथ ही समस्य अभ्यर्थियों का हस्ताक्षर भी भेजा जाएगा। इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए छात्रों का ऑनलाइन समर्थन भी मांगा जाएगा। मान सिंह ने कहा कि इसके लिए एक फॉर्मेट होगा जो हमारी लड़ाई को समर्थन देना चाहेगा उस फॉर्मेट को भर के सबमिट कर इस लड़ाई में अपना समर्थन दे सकता है हम प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री कार्यालय को डिजिटली समर्थन में मिली संख्या से भी अवगत कराएंगे।
उन्होंने कहा कि हम पूरे देश के नौजवानों से अपील करेंगे कि एक स्वर से भर्ती में शामिल होने के लिए एक मौका देने की मांग करिये क्योंकि कोविड की वजह हर देश ने प्रभावित हुवे लोगों को अपने अपने तरीके से राहत देने का काम किया है फिर भारत की सरकार अपने देश के नौजवानों के साथ ऐसा सौतेला व्यवहार क्यों कर रही है इस मौके पर अनूप सिंह, प्रकाश भारती, अमित उपाध्याय, अभिजीत सिंह, अरुण उपाध्याय, अबरार अहमद, दयाशंकर गुप्ता, अंकित सिंह, धीरज तिवारी, सोनू सिंह, इंद्रजीत पासवान, ईश्वर चंद भारती, मटरू यादव, आलोक सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…