मिलिए, इस बार UPPCS एग्जाम में परचम लहराने वाले बलिया के नौजवानों से!

बलिया डेस्क : यूपीपीएससी 2019 का रिजल्ट बुधवार की शाम जारी कर दिया गया.  हर साल की तरह इस बार भी यूपीपीएससी के एग्जाम में बलिया के युवाओं ने अपने झंडे गाड़े है और जिले का नाम रौशन किया है. हालाँकि पिछले साल की तुलना में इस साल सिर्फ पांच युवाओं  का चयन जिले से हुआ है जिनमें तीन छात्राएं और सिर्फ दो छात्र ही इस बार जिले से चुने गए हैं. यहाँ हम आपको बलिया के यूपीपीएससी में इस साल चयनित युवाओं के बारे में बताने जा रहे हैं.

सुनील सिंह : बलिया के रेवती थाना क्षेत्र के पियरौटा गांव के रहने वाले सुनील सिंह का चयन नायब हसीलदार के पद पर हुआ है. सुनील सिंह ने सुनील सिंह की आर्थिक स्थिति खराब होने के बावजूद अपने कदम पीछे नहीं खिचे और यूपीपीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल की.  शुरूआती पढाई प्राथमिक शिक्षा पियरौटा गांव से करने वाले सुनील ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट जनता जनार्दन इण्टर कालेज, गाजीपुर से किया है. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए  करने के बाद सुनील सिंह ने इग्नू  से एमए और आपदा प्रबंधन में डिप्लोमा किया.

सुनील सिंह

हर्षिता तिवारी : बिल्थरारोड तहसील के सेमरी गावं की रहने वाली हर्षिता तिवारी ने यूपी पीसीएस में 20वां स्थान प्राप्त कर एसडीएम पद प्राप्त किया है. हर्षिता ने सेन्ट्रल हिन्दू गर्ल्स स्कूल वाराणसी से हाईस्कूल एवं इण्टरमीडीएट की पढाई की है. कलकता के NRS कालेज से 2017 में इन्होने MBBS (मेडिकल) की डीग्री हासिल की. हर्षिता किताबें पढ़ने के साथ -साथ कत्थक नृत्य में काफी रूचि रखतीं हैं.

हर्षिता तिवारी

आयुषी बरनवाल : रसड़ा कस्बे की रहने वाली आयुषी बरनवाल का चयन असिस्टेंट कमिश्नर (उद्योग विभाग) के पद पर हुआ है. आयुषी ने रसड़ा के दयानंद बाल विद्यामंदिर से हाई स्कूल व अमर शहीद भगत सिंह इंटर कालेज से इंटरमीडिएट कामर्स वर्ग में जिला टॉप किया था.  बीएचयू से बीकॉम, एमकॉम करने करने वाली आयुषी  फ़िलहाल असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर (कैग) के पद पर शामली जिले में तैनात हैं.

आयुषी बरनवाल

आशीष कुमार सिंह : मनियर के मुड़ियारी के रहने वाले आशीष कुमार सिंह का चयन दिव्यांगजन सशक्तिकरण के पद पर हुआ है. फिलहाल आशीष हाईकोर्ट इलाहाबाद में समीक्षा अधिकारी के पद पर तैनात हैं. आशीष ने केंद्रीय विद्यालय, भटिंडा से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट करने के बाद एनआईटी जलन्धर से बीटेक की डिग्री हासिल की.  हाल ही में हाईकोर्ट, प्रयागराज में समीक्षा अधिकारी के पद पर उनका चयन हुआ था.

आशीष कुमार सिंह

श्वेता मिश्र : बेल्थरा रोड तहसील के लोहटा पंचदौरा की रहने वाली श्वेता मिश्र का चयन असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर हुआ है. आईएएस  एग्जाम की तैयारी कर रही श्वेता ने अपनी पढाई इलाहाबाद से की है.  उन्होंने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने पिता-माता को दिया है.

श्वेता मिश्र

बलिया की और तमाम ख़बरें , जिले से जुड़े लोगों के इंटरव्यू पढने के लिए हमें फेसबुक पेज @balliakhabar पर लाइक करें और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @BalliaKhabar पर क्लिक करें. 

बलिया ख़बर

Share
Published by
बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago