Categories: featured

बलिया के इन गांवों में जहरीले सांपों का कहर, सर्पदंश से पांच लोगों की मौत

बलिया में सांपों का कहर देखने को मिला है। जहां सांप काटने से 6 साल के बच्चे सहित 5 लोगों की मौत हो गई। सर्पदंश की घटनाएं अलग अलग इलाकों में हुई। लेकिन इन मौतों से जनपद में हड़कंप मच गया है। क्योंकि एक साथ अलग अलग इलाकों में सर्पदंश की घटनाओं ने 5 लोगों की जिंदगी निगल ली।

बारिश आते ही कीड़े-कांटों का डर बना रहता है। खासतौर पर गांवों में बारिश के मौसम में सर्पदंश की कई घटनाएं सामने आती है। हालिया घटना बलिया के अलग अलग इलाकों में घटित हुई जहां चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के नवागाई गांव के मनीष राजभर (22), बैरिया थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद नौबरार गांव के विवेक (14), नगरा थाना क्षेत्र के अतरौली करमौता गांव की शोभा (28) की सांप काटने से मौत हो गई। साथ ही दोकटी थाना क्षेत्र के दलकी नम्बर एक के आनन्द गोड़ के छह साल के बेटे और खेजुरी थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव के राज कुमार शर्मा (18) की भी रविवार को सांप काटने से मौत हो गई।

जनपद में सर्पदंश की घटनाओं से खौफ का माहौल बन गया है। गांवों में रहने वाले लोगों को सर्पदंश का खतरा ज्यादा होता है। खासतौर पर बरसात आने पर सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं क्योंकि कई बार बारिश की वजह से सांपों की पोल में पानी भर जाता है जिससे वह बाहर की ओर भागते हैं। ऐसे में सामने आए किसी भी व्यक्ति को सांप अपना शिकार बना लेते हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago