बलिया में एंबुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर, मरीजों की जान आफत में, आपातकालीन सेवाएं बंद

बलिया में सरकारी एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल से पूरी चिकित्सा सेवा चरमरा गई है। सोमवार सुबह से ही एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपना काम बंद कर दिया है। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एंबुलेंस चालक करनई में एंबुलेंस खड़ी कर हड़ताल पर चले गए हैं। स्वास्थ्यकर्मियों का हड़ताल का सबसे ज्यादा असर मरीजों पर ही पड़ता है। ऐसे में एंबुलेंस सेवा बंद होने से मरीज बहुत परेशान हैं।एंबुलेंस सेवा बंद हैं ऐसे में अस्पताल आने- जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एंबुलेंस कर्मचारी कई बार अपनी मांगे रख चुके हैं लेकिन सुनवाई न होने के बाद अब एंबुलेंस कर्मचारियों ने हड़ताल का रुख कर लिया है।

कर्मचारियों का कहना है कि नौकरी ठेकेदार बदले जाने पर चले जाने का खतरा बना रहता है। कर्मचारियों ने कोरोना का खतरा झेल कर भी अपनी जिम्‍मदारी निभाई है। कर्मचारियों की मांग है कि कंपनी बदलने पर कर्मचारियों को न बदला जाए। पुराने व अनुभवी कर्मचारी ही रखें जाएं। कंपनी बदलने पर वेतन में किसी भी तरह की कटौती न की जाए। कर्मचारी की ट्रेनिंग सरकार के पैसे से हो रहा है तो कंपनी को बीच से हटा कर कर्मचारियों को नेशनल हेल्थ मिशन के अधीन कर एंबुलेंस का संचालन भी स्वास्थ्य विभाग को करना चाहिए।

कोरोना काल में अग्रणी भूमिका निभाने वाले योद्धाओं व कोरोना वारियर्स एंबुलेंस कर्मचारियों को ठेकेदारी से मुक्त होना चाहिए। एंबुलेंस कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और उनका पूरा करने की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे हैं। देखना होगा कि एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल के बाद उनकी मांगे पूरी करने को लेकर क्या कदम उठाए जाते हैं। बहरहाल एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल के बाद स्वास्थ्य सेवाएं ठप्प पड़ी हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

12 hours ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

13 hours ago

बलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…

14 hours ago

लखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?

बलिया। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की…

15 hours ago

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…

2 months ago

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 months ago