Categories: featured

बलिया। पंचायत बनी जंग का मैदान, जमकर चले लाठी-डंडे और हथियार, आधा दर्जन लोग गंभीर रुप से घायल

बलिया में धसका गांव के नटबस्ती में पंचायत करने पहुंचे लोगों में विवाद हो गया। विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि हाथपाई तक नौबत आ गई। विवाद हाथापाई तक ही नहीं थमा बल्कि बाद में दोनों पक्षों में जमकर धारदार हथियार और लाठी-डंडे भी चले। इस घटना में महिलाएं समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। पूरे मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही चार बाइक भी कब्जे में ली हैं।

बताया जा रहा है कि नटबस्ती में लड़की को मोबाइल नंबर देने के मामले में कई दिनों से पंचायत चल रही थी। रविवार रात करीब 8 बजे भी लोग पंचायत में पहुंचे। इस पंचायत में मुड़ियारी समेत अन्य गांवों के कुछ रिश्तेदार भी आए थे। लेकिन पंचायत में समस्या का हल निकलने के बजाय विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बात पहले हाथापाई तक पहुंची फिर बाद में धारदार हथियार और लाठी-डंडे से दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर हमला करने लगे। दोनों तरफ से हुई मारपीट में कलीम नट, श्रवण, दिनेश नट गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें कलीम के शरीर पर धारदार हथियार से गंभीर चोट आई है। वहीं संजू पत्नी ईशु, नेहा पुत्री कलीम, अमित बिद, इदन नट निवासी गण मुड़ियारी एवं सोनू निवासी सोनपुरवा (बालूपुर) थाना खेजुरी, दिलीप निवासी हालपुर को भी चोटें आई है। इसमें दो घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्त में लिया वहीं हमलावरों की चार बाइक को जब्त कर लिया है। थाना प्रभारी शैलेश सिंह ने बताया कि नट बिरादरी के लोग किसी मामले को लेकर पंचायत करने गए थे। इसी दौरान मारपीट हो गई। तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago