बलिया जेल में अपराधियों की मौज, 5 किलो मीट बरामद, जेलर के खिलाफ डीएम ने लिखा पत्र

बलिया- उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल भले ही उठते हो लेकिन कानून व्यवस्था को धता कर गुनाह करने वाले कोई नरक नहीं भोगते तो कोई जेल जाकर भी किस तरह सुकून और मौज की ज़िंदगी जीते हैं इसका नया उदहारण बलिया जिला जेल बना है ।

यूँ तो प्रदेश के कई जिला जेलों में कैदियों के मौज-मस्ती खबरें आने के बाद वहां के जेल प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं । लेकिन अब बलिया की जिला जेल में भी ऐसा ही कुछ मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है । जानकारी के लिए बता दें शनिवार को जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने जिला जेल का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान जेल की व्यवस्था में बड़ी कमी पाई गई । यहां बंद एक अपराधी कुंटू सिंह के पास पांच किलो ताजा मीट मिला।

इसके अलावा उसको वीआईपी ट्रीटमेंट भी किए जाने की जानकारी मिली। डीएम ने इस व्यवस्था पर सवाल करते हुए जेलर को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही जेलर के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेज दिया है।

जिलाधिकारी अचानक जिला जेल में पहुंच गए। उनके पहुंचते ही कैदियों के साथ ही जेल प्रशासन में हड़कम्प मच गया। उन्होंने चारों तरफ भ्रमण कर बैरक, किचन और जेल अस्पताल की व्यवस्था की जांच की।
इस दौरान एक अपराधी कुंटू सिंह के पास पांच किलो ताजा मीट मिल गया। डीएम ने इस पर सवाल किया तो वहां मौजूद हर किसी ने चुप्पी साध ली। जिलाधिकारी ने जेलर पर कार्रवाई के लिए प्रदेश मुख्यालय पर पत्र भेज दिया है।

यह जांच का विषय है बगैर जेल प्रशासन की मिलीभगत के जेल के अंदर यह सब कैसे हो रहा था। फिलहाल करागार के जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago