बलिया । कोविड नियंत्रण में कर्तव्य पालन में लापरवाही करने के आरोप में पांच स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पांचों पर मुकदमा दर्ज करके उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. डॉ राजेंद्र प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि कोविड नियंत्रण के समय पांच स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी पर उपस्थित नहीं थे और इनके द्वारा निर्देशों की भी लगातार अवहेलना की जा रही थी।
उन्होंने बताया कि यह सभी सफाईकर्मी थे जिन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। डॉक्टर प्रसाद के मुताबिक इन पांचों कर्मचारियों के विरुद्ध सुखपुरा थाना में मामला दर्ज कराया गया है। सुखपुरा थाना के प्रभारी गगन राज सिंह ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद की शिकायत पर पांच स्वास्थ्य कर्मियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…