बलिया- स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर की ड्यूटी

बलिया डेस्क : एनएचएम के प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर जनपद के एनएचएम के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध के रूप में काली पट्टी बांधकर काम किया।

उनकी मांग है कि सरकार केवल एल-1 व एल-2 अस्पताल में ही कार्यरत कर्मियों को 25 प्रतिशत इंसेंटिव नहीं दे, बल्कि एनएचएम कर्मियों को भी उससे लाभान्वित किया जाए। वह भी इस कोरोना काल में अपने दायित्वों के साथ-साथ मिलने वाली अन्य ड्यूटी का भी बखूबी निर्वहन कर रहे हैं।

इसके अलावा सरकारी सेवा में समायोजन, समान कार्य समान वेतन, वेतन विसंगति से संबंधित मांगों को लेकर 31 मई तक काला फीता बांधकर ही कार्य करने का निर्णय लिया।

इनका कहना है कि कोरोना काल में अपने एवं अपने परिवार को संकट में डालकर एनएचएम के स्वास्थ्य कर्मी बेहद कम वेतन में लगातार बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे, लेकिन सरकार लगातार कर्मचारियों के साथ झूठ, छल द्वारा धोखेबाजी करती है। जबकि एनएचएम कर्मी आज भी अपनी सर्वोत्तम सेवाएं दे रहे, लेकिन अब कर्मचारियों ने भी हाथ खड़े कर लिए और सरकार को चेतावनी दी

विरोध करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि मांग नहीं माने जाने की दशा में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में 1 जून से आइसोलेशन में जाने को बाध्य होंगे।

इस दौरान संयुक्त कर्मचारी परिषद की अध्यक्ष सत्या सिंह, मंत्री वेद प्रकाश पांडे, देव प्रकाश, सुशील त्रिपाठी, एनएचएम संगठन के जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह, मण्डल अध्यक्ष हिमांशु सिंह तथा एनएचएम संगठन के मण्डल महामंत्री शैलेश श्रीवास्तव, अफजल अहमद व डॉक्टर देवेंद्र यादव के नेतृत्व में विभिन्न सरकारी संगठनों ने प्रतिभाग किया ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

1 day ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 week ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago