बलिया में निर्वाचित प्रधानों को दिलाई गई शपथ, कुछ रहे वंचित

बलिया: जनपद बलिया में निर्वाचित ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों को मंगलवार को प्रशासन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिसके बाद सभी निर्वाचित प्रधान पूरे उत्साह के साथ गांव के विकास का संकल्प दोहराया। हालांकि जहां ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्वाचन नहीं हो सका है और ग्राम पंचायत समिति का गठन नहीं हुआ है। उन्हें प्रशासन ने असंगठित समिति के श्रेणी में रखा है, यहां के प्रधान निर्वाचित होने के बाद भी शपथ नहीं ले सके। जिससे प्रधान और समर्थकों में उदासी छाई रही।

सीयर ब्लाक में 51 निर्वाचित प्रधानों ने ली पद एवं गोपनियता की शपथ
जनपद बलिया के सीयर ब्लाक में 94 ग्रामपंचायत के 51 निर्वाचित प्रधानों को मंगलवार को बीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह ने आनलाइन वर्चुअल मिटिंग में पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई। जिसके बाद निर्वाचित प्रधानों ने नए उत्साह के साथ गांवों के विकास का संकल्प दोहराया। जबकि एडीओ पंचायत आनंद कुमार राव ने निर्वाचित ग्रामपंचायत सदस्यों को उनके कर्तव्यों को लेकर शपथ दिलाया।

एडीओ पंचायत आनंद राव ने बताया कि ग्रामपंचायत सदस्यों के निर्वाचित न होने एवं समिति के गठन न होने के कारण 43 ग्रामपंचायतों को असंगठित ग्रामपंचायत के श्रेणी में रखा गया है और 51 ग्रामंपचायतों को संगठित समिति के तहत निर्वाचित प्रधानों को शपथ दिलाया गया। हालांकि इस दौरान इंटरनेट के फेल होने और अधिकांश निर्वाचित प्रधानों से आनलाइन संपर्क न हो पाने के कारण गांवों में पंचायत भवन और प्राथमिक स्कूलों पर ही निर्वाचित प्रधानों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

प्राथमिक विद्यालय बिठुआं के प्रांगण में निर्वाचित प्रधान रेखा गांधी ने निर्वाचित ग्रामपंचायत सदस्यों के साथ शपथ लिया तिरनई खुर्द बाँसपार से लालमती राजभर पत्नी रामानन्द राजभर को ग्रामपंचायत सचिव अनिलेश कुमार ने शपथ दिलाया। इस दौरान मौजूद नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने निर्वाचित प्रधान व सदस्यों को गांव के विकास के लिए प्रेरित करते हुए इनके नेतृत्व में आदर्श गांव बनने की कामना की। इस दौरान प्रवीण गुप्ता,मनीष राजभर,दयाशंकर राजभर आदि मौजूद रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

4 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

4 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

4 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

4 days ago