बलिया। छोटी यानि गांव की संसद के लिए पहली बार 25 और 26 मई को वर्चुअल तरीके से शपथ होगी। जिले में 940 ग्राम पंचायतें हैं, लेकिन दो तिहाई सदस्यों का चयन नहीं होने से 257 ग्राम पंचायतों के प्रधान शपथ नहीं ले पाएंगे। 683 ग्राम पंचायत में पूर्ण गठन हो चुका है। इन गांवों में दो तिहाई सदस्य चुन लिए गए हैं। 940 ग्राम पंचायतों में से मात्र 683 ग्राम पंचायतों के प्रधान मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से शपथ लेंगे।
वहीं शासन के निर्देश के मुताबिक नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों की पहली बैठक 27 मई को होगी। प्रधानों को 25 व 26 मई को वर्चुअल के माध्यम से संबंधित ब्लाक के बीडीओ द्वारा शपथ दिलाई जाएगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है ।
अपर डीपीआरओ गुलाब सिंह ने बताया कि जिन संगठित ग्राम पंचायतों के प्रधान शपथ लेंगे, वहीं के सदस्य भी इसमें शामिल हो सकेंगे। ऑनलाइन शपथ होगी। प्रधान अपनी ग्राम पंचायतों में सदस्यों के साथ शपथ लेंगे। सभी ब्लॉकों को शासनादेश के तहत दो-दो दिन का समय दिया गया है। उसके बाद 27 मई को ग्राम पंचायतों की बैठक के दौरान ही गठन हो जाएगा।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…