Categories: बलिया

जिले में हर जरुरतमंदों तक पहुंचे फूड पैकेट: डीएम

बलिया : कोरोना काल में हर जरूरतमंद तक भोजन पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के द्वारा हर तहसील स्तर पर सामुदायिक किचन का संचालन किया जा रहा है।

जिलाधिकारी अदिति सिंह द्वारा यह निर्देशित किया गया है कि एल-1 या एल-2 अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों के अलावा जरूरतमंद प्रवासी श्रमिकों, गरीब बेघर व्यक्तियों तथा कण्टेन्मेंट जोन में फंसे व्यक्तियों को पका हुआ फ़ूड पैकेट अवश्य पहुंच जाना चाहिए।

इसी क्रम में, सदर तहसील द्वारा संचालित किए जाने वाले सामुदायिक किचन के माध्यम से कोविड अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसन्तपुर व फेफना पर तहसीलदार गुलाब चंद्रा की देखरेख में प्रतिदिन हर जरूरतमंद मरीज के परिजनों के अलावा हर जरूरतमंद को पका-पकाया भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

वहीं, बैरिया तहसील में भी सामुदायिक किचन का संचालन शुरू कर हर जरूरतमंद तक भोजन दिया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा हर तहसील स्तर पर इसी प्रकार सामुदायिक किचन का सफल संचालन सुनिश्चित कराए जाने का निर्देश दिया गया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago