Categories: featured

बलियाः पाक्सो मामले में पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी समेत पांचों आरोपियों को मिली जमानत

बलिया के जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव हुए कई दिन बीत चुके हैं लेकिन चुनाव के दौरान हुए कुछ वाकये अब भी सुर्खियों में हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के रिजल्ट के बाद विजय जुलूस के दौरान खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी के स्वजनों को अपशब्द कहने के मामले में पांचों आरोपियों को कोर्ट ने जमानत दे दी है। अपर न्यायाधीश कोर्ट आठ शिवकुमार द्वितीय ने शुक्रवार को फैसला सुनाते हुए सभी आरोपियों को 50 हजार रुपये की भू-बंधपत्र दाखिल करने पर जमानत दी।

गौरतलब है कि मंत्री उपेंद्र तिवारी के भतीजे अश्वनी तिवार ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर स्वजन को अपशब्द कहने का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी, पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमित यादव समेत 10 नामजद व सैकड़ों अज्ञात पर पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

मामले को लेकर जनपद में जमकर बवाल हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी राजेंद्र उर्फ राजू, विशाल यादव, शशिभूषण, राजेंद्र यादव व सूर्य प्रकाश वर्मा को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से पूछताछ की गई थी। मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही थी। सभी आरोपियों ने कोर्ट में जमानत को लेकर याचिका दाखिल की थी। इसी मामले में अदालत ने जमानत अर्जी की सुनवाई के करते हुए पांचों आरोपियों को 50 हजार रुपये की भू-बंधपत्र दाखिल करने पर जमानत पारित किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago