बिल्थरारोड। बेटियां किसी से कम नहीं, यह बात अक्सर आपने पढ़ी-सुनी होगी। लेकिन इसको सच साबित कर दिया है जनपद की नेहा यादव। जीएमएएम इण्टर कालेज के लिपिक व सिसयण्ड कला गांव निवासी प्रमोद यादव की भतीजी नेहा यादव ने बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्होंने परीक्षा में कामयाबी हासिल कर न सिर्फ जनपद का गौरव बढ़ाया बल्कि साबित कर दिया कि मेहनत करके कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।
नेहा की कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि उनका चयन एसडीओ के पद पर हुआ है। उनकी इस सफलता से पूरे गांव सहित जनपद में खुशी का माहौल है। उनके बड़े पिता प्रमोद यादव बताते हैं कि नेहा शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है। नेहा ने हाईस्कूल और इण्टर की परीक्षा सनबीम बनारस से पास किया है। इसके बाद नेहा ने गलगोटिया नोयडा से बीटेक किया और नौकरी के लिए तैयारी शुरू कर दिया।
नेहा ने नौकरी की तैयारी के जी-तोड़ मेहनत की। नेहा ने 2017 में कलकत्ता में पीडब्ल्यूडी में जेई की परीक्षा उत्तीर्ण किया और इस पद पर कार्यरत है। नौकरी मिलने के बाद भी नेहा ने अपनी सपने के लिए तैयारी नहीं छोड़ी। वह लगातार प्रयास करती रही और इस बार नेहा ने बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा उत्तीर्ण कर गांव सहित पूरे जनपद के नाम रोशन किया है।
नेहा के परिवार के बारे में बात करें तो नेहा पिता अनिल यादव पटना में अल्ट्राटेक सीमेन्ट कम्पनी में इंजीनियर पद पर कार्यरत है। नेहा के चाचा सुनील यादव भी पटना में दूरदर्शन में इंजीनियर पद पर कार्यरत है। इनकी माँ सीमा यादव गृहिणी है। नेहा की इस सफलता में उनके परिवार ने भी साथ दिया। नेहा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता- पिता और परिजनों को दिया है। उनका कहना है कि वे लोग हमेशा हमारा हौसला बढ़ाते रहते है। नेहा की इस सफलता पर उसके गांव में खुशी का माहौल है। उसके बड़े पिता प्रमोद यादव ने इष्ट मित्रो को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार कर नेहा को बधाई दिया है। परिवार बिटिया की सफलता पर जश्न मना रहा है।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…