बलिया में 480 लाख की लागत से बनेगा पहला मिनी स्टेडियम

बलियाः खेलों को बढावा देने के लिए सरकार ने खेलो इंडिया योजना लागू की है। इसी के तहत अलग-अलग जिलों में खिलाड़ियों को सुविधाएं पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत बलिया में पहले मिनी स्टेडियम का निर्माण होने जा रहा है।

रसड़ा के अमहर पट्टी उत्तर गांव में 3.25 एकड़ में मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। स्टेडियम को बनाने में 480 लाख रुपए खर्च होंगे। युवा कल्याण विभाग ने इसके लिए जमीन चिन्हित कर ली है। मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था यूपीआरएनएसएस को प्राक्कलन तैयार करने को निर्देश भी दिया जा चुका है। इसके बाद प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।रसड़ा क्षेत्र के अमहर पट्टी उत्तर में मिनी स्टेडियम बनने से आसपास के 40 से अधिक गांवों के युवाओं को लाभ मिलेगा। युवा इस स्टेडियम में आकर खेलों की तैयारी कर सकेंगे। इसके अलावा, खेलो इंडिया के तहत समय-समय आयोजित होने खेल भी इस स्टेडियम में होंगे।

बलिया युवा कल्याण अधिकारी रामानुज यादव का कहना है कि खेलो इंडिया के तहत रसड़ा क्षेत्र के अमहर पट्टी उत्तर में मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए, कार्यदायी संस्था की ओर से प्राक्कलन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जल्द ही शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago