Categories: बलिया

बलिया में गेहूं के खेत में लगी आग, लगभग 7 बीघा फसल जलकर खाक

बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में 2 अलग अलग जगहों पर आगजनी की घटना सामने आई है। यहां खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। इससे लगभग 7 बीघा फसल जलकर खाक हो गई। इस घटना में दोनो क्षेत्रों के किसानों को कराई ज्यादा नुकसान हुआ है।

पहली घटना तहसील क्षेत्र के पलटूपुर ताल की है, यहां अज्ञात कारणों के चलते खेत में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज़ थी कि देखते ही देखते पूरा खेत जलकर खाक हो गया। किसानों के मुताबिक, लगभग 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। आग लगने से बीरन सिंह, भूपेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, हरेराम सिंह, तारकेश्वर राम, शंकर राम, सत्यप्रकाश, दिनेश सिंह को काफी नुकसान हुआ है। दूसरी घटना लखनापार के धरहरा में हुई। यहां किसानों भी आग से लगभग 2 बीघा फसल जल गई। लोगो ने बताया गया कि पलटूपुर की तरफ की ज्यादातर फसल काट ली गई थी, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

जानकारी के अनुसार, गेहूं की फसल पूरी तरह से पक कर तैयार हो गई थी। किसान पकी हुई फसल के काटने के लिए किस मशीन का इंतजार कर ही रहे थे। तभी मंगलवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की सूचना जैसे ही ग्रामीणों व किसानों को हुई वह खेतों की तरफ दौड़ कर गए, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

स्थानीय लोगों ने दमकल को सूचना दी, इसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड के जवान पहुंचे, जिन्होंने ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया। लेकिन आग पर काबू पाने से पहले ही लगभग 1 दर्जन किसानों की खड़ी फसल जलकर राख हो गई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल सुजीत गुप्ता ने जांच कर किसानों को मदद दिलाने का भरोसा दिया। वहीं आग की सूचना पाकर मौके पर थानाध्यक्ष सिकंदरपुर दिनेश पाठक भी पहुंच गए थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago