Categories: बलिया

बलिया की गड़वार पुलिस ने फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार, सड़क दुर्घटना के मामले में था आरोपी

बलिया पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा द्वारा लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस अलग अलग घटनाओं में फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर रही हैं। इसी क्रम में गड़वार थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ल ने हेड कांस्टेबल संदीप यादव, शत्रुधन यादव और प्रभुनारायण के साथ मिलकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

बताया जा रहा है कि पकड़ा गया आरोपी संजीत यादव धारा 302 और 201 के मामले में फरार था। उसे को नहर पुलिया रतसर के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से आलाकत्ल पत्थर बरामद किया गया।

जानकारी के मुताबिक, 25 मार्च 2024 को वादी मुकदमा विजय शंकर यादव पुत्र स्व. हरगोविन्द यादव ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनके पुत्र 26 वर्षीय हरिकेश यादव घर से खाना खाकर सोने के लिए डेरा पर जा रहा था, तभी गांव के बाहर नहर पटरी पर बीएसएनएल टावर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर मौत हो गयी थी। पुलिस ने धारा 279, 304ए भादवि का अभियोग अज्ञात वाहन के चालक के विरूद्ध पंजीकृत किया। इस मामले में जांच की गई तो आरोपी वाहन चालक संजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago