Categories: बलिया

बसपा ने जारी की प्रत्याशियों की 5वीं सूची, बलिया से लल्लन सिंह को मिला टिकट

बहुजन समाज पार्टी आगामी लोक सभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। बसपा अलग अलग चरणों में प्रत्याशियों के नाम घोषित कर रही है। इसी कड़ी में बसपा ने प्रत्याशियों की 5 वीं सूची जारी की है।

सूची में 11 प्रत्याशियों के नाम शामिल है। जिन सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं, उनमें बलिया का नाम भी शामिल है। बसपा ने बलिया से लल्लन सिंह यादव को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा वाराणसी से अतहर जमाल लारी को टिकट दिया गया है। बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह को भी मायावती ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

बसपा की 5वीं लिस्ट में बदायूं से मुस्लिम खां, बरेली से छोटेलाल गंगवार, सुल्तानपुर से उदराज वर्मा, फर्रुखाबाद से क्रांति पांडेय, बांदा से मयंक द्विवेदी, डुमरियागंज से ख्वाजा समसुद्दीन और गाजीपुर से उमेश कुमार सिंह को उतारा है। बसपा ने धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह को जौनपुर से टिकट दिया है। इसके अलावा मैनपुरी सीट पर मायावती ने अपना प्रत्याशी बदला है। यहां बसपा ने गुलशन देव का टिकट काटकर अब शिव प्रसाद यादव को उम्मीदवार बनाया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago