बलिया। जिले के रतसर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जिगनी जिगनहरा में रविवार को एक रिहायशी घर में आग लग जाने के कारण घर में रखें नकदी समेत घरेलू सामान व कागजात जल का खाक हो गये। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने की वजहों का पता नहीं चल सका है। घटना के बाद कोई भी प्रशासनिक कर्मचारी, अधिकारी नहीं पहुंचा। जिससे पीड़ित में रोष व्यात है।
बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी प्रदीप राम अपने परिवार के साथ रविवार को चर्च प्रार्थना करने गया। तभी किसी ने सूचना दी कि प्रदीप के घर में आग लग गयी है।
जानकारी होते ही आनन फानन में पहुंचा, जहां ग्रामीण संग पूरा परिवार आग बूझाने का प्रयास किया। काफी मसक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। तब घर में रखा सबकुछ जलकर खाक हो गया है। प्रदीप ने बताया कि घर में रखा दस हजार रूपये , बैक पासबुक और बच्चो के सर्टीफिकेट सहित गेहू, चावल, कपडा,
चौकी, चारपाई के साथ पूरा सामान जल गया। वे आसमान के नीचे जीवन बीताने को विवश हो गये। जल गया ।यह घटना तब हुई जब सभी लोग गिरजा घर मे प्रार्थना करने गये थे ।
घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान अरविंद राम ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद करने का आश्वसन दिया। वहीं वहीं इस अग्निकांड के बाद प्रशासन का कोई नुमाइंदा मौके पर नहीं आया। जिससे ग्रामीणों समेत पीड़ित परिवार में रोष देखा जा रहा है।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…