Categories: बलिया

बलिया में नगर पालिका चेयरमैन समेत 13 लोगों पर FIR दर्ज, ये है मामला

बलिया जिले के छितौनी गांव में नगर पालिका के चेयरमैन विनय जायसवाल सहित 13 लोगों पर फर्जी जमीन रजिस्ट्री और पैसे खाते से निकालने का आरोप लगा है। इस मामले के सामने आने के बाद नगर पालिका कार्यालय में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, फरियादी शमशेर सिंह ने एसपी देवरंजन वर्मा से लिखित शिकयत की है। उन्होंने बताया कि मौजा छितौनी बाहर परगना लखनेश्वर तहसील रसड़ा में उनके नाम से जमीन है। विनय शंकर, जय प्रकाश, राजा राम, श्रवण, शशांक, संजय, संजय, अखिलेंद्र, आदिल, रेहान निवासी कस्वा रसड़ा व अरविंद निवासी पिपार गाजीपुर, राजाराम निवासी छितौनी और बृजेश, राजेश निवासी लखनऊ ने आपस में मिलकर प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत से फर्जी तरीके से जमीन रजिस्ट्री करवा ली।

उन्होंने कहा कि उक्त लोगों ने विनय शंकर के घर ले जाकर जमीन के लिए एक करोड़ 70 लाख रुपये दाम तय किए। उसी दौरान नशीला पदार्थ खिलाकर मुझे लखनऊ ले गए। 15 जून 2022 को मुझे डरा धमकाकर व नशीला पदार्थ खिलाकर मेरी जमीन रजिस्ट्री करवा ली। इस मामले में कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने कहा कि शमशेर सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। वहीं इस मामले में नगर पालिका के चेयरमैन विनय जायसवाल का बयान सामने नहीं आया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago