Categories: बलिया

भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर ने जहुराबाद विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारीयों के साथ की बैठक

भारतीय जनता पार्टी बलिया लोकसभा क्षेत्र के एनडीए समर्थित प्रत्याशी नीरज शेखर  की उपस्थिति में जहुराबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में मंडल स्तरीय वरिष्ठ पदाधिकारीयों तथा कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बैठकें संपन्न हुई।

जहुराबाद विधानसभा के पांच मंडल बाराचवर द्वितीय, बाराचवर प्रथम,कासिमाबाद प्रथम,कासिमाबाद द्वितीय और कासिमाबाद में लोकसभा चुनाव की रणनीतियां बनी और पार्टी पदाधिकारी के साथ मंथन हुआ।

नीरज शेखर ने सभी पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव की तैयारीयों और कार्यक्रमों पर चिंतन किया नीरज शेखर ने प्रधानमंत्री  के विभिन्न योजनाओं और उनकी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर उनका जनाधार मांगने और अपनी विजय सुनिश्चित करने की रणनीति मंडल स्तरीय बैठकों में तैयार की और पार्टी कार्यकर्ताओं के अंदर उत्साह एवं ऊर्जा का संचार किया।

भारतीय जनता पार्टी के जनाधार को मजबूत करने के लिए प्रत्येक जनमानस तक पूर्व में चल रही सरकार की योजनाएं और आगामी योजनाओं से परिचित करा करके उनका सर्वाधिक मतदान अपने पक्ष में कराने को लेकर सघन चर्चा और विमर्श भी हुआ।

उक्त बैठकों में कासिमाबाद ब्लॉक प्रमुख मनोज गुप्ता, बाराचवर ब्लॉक प्रमुख बिजेन्द्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जहुराबाद मंदा राजभर,भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री सचिन कनौजिया,भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष शैलेश राम, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला मंत्री कंचन गिरि आदि वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago