बलिया में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और अधिकारी का फर्जी लेटरपैड तैयार कर उस पर कूटरचित तरीके से हस्ताक्षर कर DIOS कार्यालय में प्रेषित करने के मामले में पुलिस ने बाप-बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
बता दें कि शहर कोतवाली क्षेत्र के अशोक नगर सतनी सराय निवासी महेश प्रताप तिवारी पुत्र स्व.विश्वनाथ तिवारी, उनके पुत्र रवि तिवारी ने मंत्री और अधिकारी का कूटरचित पत्र तैयार कर, उस पर फर्जी हस्ताक्षर बनाकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नीरूपुर के कब्जा करने की नीयत से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्रेषित किया है।
इसकी जानकारी लगने पर शत्रुधन पांडेय ने शहर कोतवाली में शिकायत दर्ज की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बाप बेटे ने फर्जी तरीके से परिवहन मंत्री का फर्जी लेटरपैड तैयार कर उस पर फर्जी हस्ताक्षर बनाकर जिला विद्यालय निरीक्षक का मार्किंग कर संबंधित वरिष्ठ सहायक कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया के पास अपने मोबाईल से ह्वाट्सएप पर भेजा हैं, जबकि वास्तव में इस तरह का कोई पत्र परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया को प्रेषित नहीं किया गया है।
बाप और बेटे कूटरचित पत्र पर जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया का हस्ताक्षर भी जाली और फर्जी है। जिसमें मुकदमा दर्ज कर जांच नितांत आवश्यक है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने महेश प्रताप तिवारी और उनके पुत्र रवि तिवारी निवासी अशोक नगर सतनी सराय, थाना कोतवाली के विरूद्ध धारा 419, 420, 467, 468, 471 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…
बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…
बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…