Categories: बलिया

बलिया: किशोरी के साथ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 3 आरोपी गिरफ्तार

बलिया कोतवाली क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, खेजुरी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी शहर कोतवाली क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहकर एक स्कूल में पढ़ती है। किशोरी की दोस्ती पढ़ाई के दौरान अश्वराय मिश्रा से हो गई। किशोरी बीते 21 जून की दोपहर को अश्वराय मिश्रा से मिलने गई थी। जिसे अश्वराय मिश्रा एक मकान पर ले गया। जहां अश्वराय मिश्रा और उसके तीन दोस्त राहुल यादव, जय सिंह और रवि सिंह ने किशोरी के साथ बलात्कार किया। इसके बाद आरोपियों ने किशोरी को जान से मारने की धमकी दी।

इस घटना के बाद किशोरी किसी तरह से भागकर घर पहुंची और अपने पिता को घटना की जानकारी दी। इसके बाद किशोरी के पिता ने अश्वराय मिश्रा, राहुल यादव, जय सिंह और रवि सिंह के विरुद्ध कोतवाली में नामजद तहरीर दिया। इसके बाद पुलिस ने चारों के खिलाफ IPC की धारा 376 डीए और 506 के साथ ही पॉक्सो अधिनियम की सुसंगत धारा में नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपी अश्वराय मिश्रा, जय सिंह और रवि सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां न्यायालय ने तीनों आरोपियों को सुधार गृह में भेज दिया है। जबकि फरार चल रहे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।

इस मामले में शहर कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। जबकि एक आरोपी की तलाश की जा रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

2 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

2 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

2 weeks ago