Categories: बलिया

बलिया में नव विवाहिता की मौत, ससुरालियों पर जहर देकर मारने का आरोप

बलिया के उभांव थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को जहर देकर मारने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ससुराल वालों द्वारा लगातार दहेज की मांग की जा रही थी। मृतका के परिजनों का कहना है कि दहेज लोभी ससुराल वालों ने विवाहिता को जहर देकर मार डाला। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार की शाम की है। मृतका के पिता असलम का कहना है कि वह विशुकिया गांव थाना गड़वार के निवासी हैं। उन्होंने कहा कि 5 वर्ष पूर्व मेरी पुत्री अमीना खातून की शादी मुस्लिम रीति-रिवाज से उभांव थाना क्षेत्र के उभांव निवासी सैफुल्लाह अहमद के पुत्र अनवर के साथ हुई थी। शादी के दो वर्ष बाद ही दहेज को लेकर ससुराल वाले लड़की को प्रताड़ित करने लगे। इसके बाद पिता ने उनकी डिमांड पूरी की।

पिता का आरोप है कि दहेज लेने के बाद ससुराल वालों ने बाद में चार पहिया वाहन की मांग शुरू कर दी। जिसका विरोध करने पर ससुराल वालों ने रविवार को उनकी पुत्री को पहले मारा पीटा। बाद में उसके भोजन में जहर दे दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। बता दें कि मृतका अनामिका खातून की दो छोटी-छोटी बच्चियां हैं। एक तीन वर्ष और दूसरी तीन वर्ष की है।

पिता की तहरीर पर उभांव पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की मौत के बाद उसके ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

4 weeks ago