Categories: बलिया

बलिया में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और अधिकारी का फर्जी लेटरपैड तैयार करने के मामले में 2 पर FIR दर्ज

बलिया में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और अधिकारी का फर्जी लेटरपैड तैयार कर उस पर कूटरचित तरीके से हस्ताक्षर कर DIOS कार्यालय में प्रेषित करने के मामले में पुलिस ने बाप-बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।

बता दें कि शहर कोतवाली क्षेत्र के अशोक नगर सतनी सराय निवासी महेश प्रताप तिवारी पुत्र स्व.विश्वनाथ तिवारी, उनके पुत्र रवि तिवारी ने मंत्री और अधिकारी का कूटरचित पत्र तैयार कर, उस पर फर्जी हस्ताक्षर बनाकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नीरूपुर के कब्जा करने की नीयत से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्रेषित किया है।

इसकी जानकारी लगने पर शत्रुधन पांडेय ने शहर कोतवाली में शिकायत दर्ज की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बाप बेटे ने फर्जी तरीके से परिवहन मंत्री का फर्जी लेटरपैड तैयार कर उस पर फर्जी हस्ताक्षर बनाकर जिला विद्यालय निरीक्षक का मार्किंग कर संबंधित ​वरिष्ठ सहायक कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया के पास अपने मोबाईल से ह्वाट्सएप पर भेजा हैं, जबकि वास्तव में इस तरह का कोई पत्र परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया को प्रेषित नहीं किया गया है।

बाप और बेटे कूटरचित पत्र पर जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया का हस्ताक्षर भी जाली और फर्जी है। जिसमें मुकदमा दर्ज कर जांच नितांत आवश्यक है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने महेश प्रताप तिवारी और उनके पुत्र रवि तिवारी निवासी अशोक नगर सतनी सराय, थाना कोतवाली के विरूद्ध धारा 419, 420, 467, 468, 471 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago