सपा सांसद डिंपल यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक पर बलिया में केस दर्ज

बलियाः समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में युवक पर मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी राम धनी राजभर लगातार सोशल नेटवर्किंग साइटों पर सपा सांसद डिपंल यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट कर रहा था। आरोपी ने सपा सांसद और यादव जाति के खिलाफ टिप्पणी 3 से 7 सितंबर के बीच पोस्ट की गई थी। इसे लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रामधनी राजभर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

डिप्टी एसपी शिव नारायण वैस ने बताया कि मनियार पुलिस थाने के प्रभारी मंतोष सिंह ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी और आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मंगलवार रात को एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। बता दें कि डिंपल याद मैनपुरी से सांसद हैं और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago