Categories: बलिया

बलियाः जिला अस्पताल में डॉक्टर ने की मरीज से बदतमीजी, इलाज करने की बजाय बाहर निकाला

बलिया जिला अस्पताल के इमरजेंसी से मानवता का शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। राष्ट्रीय सहारा में छपी खबर के मुताबिक, चेंबर में तैनात चिकित्सक ने मरीज का इलाज करने की बजाय उसे बाहर निकाल दिया और मरीज के साथ बदतमीजी की।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को अस्पताल की इमरजेंसी में लगभग 10 बजे एक मरीज इलाज कराने पहुंचा, इसे डॉक्टर नेबाहर कर दिया। मरीज का पेशाब रुक गया था और छोटा भाई नगवा निवासी अमरनाथ कुमार इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचा।

अमरनाथ के मुताबिक उनके बड़े भाई को किसी तरह गांव से इमरजेंसी में लाया तो बैठने की जगह भी नहीं थी और असहनीय दर्द के मारे वे परेशान थे और फर्श पर लेटकर दर्द से कराह रहे थे। इसी दौरान डॉक्टर ने इलाज करने की बजाय मरीज को बाहर निकाल दिया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर अनुराग सिंह ने मरीज और उनके तीमारदार से बदतमीजी की।

इस पूरे मामले में सीएमएस एसके यादव ने बताया कि ऐसा कोई वीडियो अभी तक मेरे संज्ञान में आया नहीं है, पीड़ित लिखित शिकायत दें, संबंधित डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिला अस्पताल में मरीज आते हैं अपना इलाज कराने, सेवा और कर्तव्यभाव से इलाज करना ही चिकित्सक की ड्यूटी होनी चाहिए। सबकी इज्जत और सम्मान का ख्याल रखना चाहिए।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago