विश्व उद्यमिता दिवस के उपलक्ष्य में स्वावलंबी भारत अभियान के तहत बलिया मे उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन हुआ। बलिया के चितबड़ागांव में सोमवार को श्री जमुनाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन , स्वावलंबी भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
श्री जमुनाराम एजुकेशन ग्रुप के प्रबंध निदेसक श्री तुषारनंद जी , क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री अजय जी , राष्ट्रीय परिषद के सदस्य श्री वंशनारायण जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय अनुसंधान केंद्र के प्रभारी मोती चंद गुप्ता जी,डॉ शशिकांत जी , स्वदेशी जागरण मंच के जिला सहसंयोजक राजू सिंह जी,श्री राम प्रकाश यादव एवं कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अंगद प्रसाद गुप्त द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण किया गया।
इस कार्यक्रम में बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा प्रिया मिश्रा एवं वैष्णवी मिश्रा द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया अतिथियों के द्वारा छात्र-छात्राओं को स्वावलंबी भारत अभियान में जुड़ते हुए नवाचार को बढ़ावा देने पर बल दिया गया । अतिथियों का स्वागत श्री तुषारनंदजी द्वारा किया गया कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन श्री बृजेश गुप्ता एवं आभार प्राचार्य डॉक्टर अंगद प्रसाद गुप्त ने किया ।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…