भोजपुरी सिनेमा में निरहुआ के नाम से मशहूर अभिनेता दिनेश लाल यादव पर महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक पत्रकार को धमकाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. तुलिंज पुलिस ने एक आधिकारिक प्रेस रिलीज़ में बताया गया कि 39 साल के अभिनेता पर आईपीसी की धारा 506 (आपराधिक डराने धमकाने के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया.
पत्रकार की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उनकी एक फिल्म के बारे में लिखने पर उन्हें धमकी दी गई थी. प्रेस रिलीज़ में बताया गया कि मामले की जांच की जा रही है. शिकायत पर बयान के लिए निरहुआ उपलब्ध नहीं हुए.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निरहुआ ने 18 जून को शशिकांत सिंह नाम के पत्रकार को फोन पर भद्दी गालियां दी और मुंबई आने पर घर में घुसकर मारने की धमकी दी थी.
खबरों के मुताबिक ये मामला निरहुआ की ईद पर रिलीज़ हुई फिल्म ‘बॉर्डर’ और सलमान खान की फिल्म ‘रेस 3’ के कमाई के आंकड़े को लेकर हुआ था.
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…