बलिया की रहने वाली पालीटेक्निक छात्रा संस्कृति राय हत्या में शामिल राकेश कुमार प्रजापति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। संस्कृति के सिर पर इसी आरोपी ने हमला किया था। यह बात उसने शनिवार को ठाकुरगंज पुलिस के हत्थे चढ़ने पर कुबूली भी।
उसने बताया कि आईआईएम रोड पर जब संस्कृति ने लूट का विरोध किया था तो उसने ही सिर पर हमला कर उसका सिर पुलिया की रेलिंग से भी टकराया था। फिर उसे नीचे ढकेल दिया गया था। पुलिस ने बताया कि राजेश रैदास से उसका पुराना सम्बन्ध है। राजेश सीतापुर के रामपुर कलां थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
राकेश ने भी यह कुबूला कि संस्कृति ने जब लूट का विरोध किया तो वह लोग उस पर हमला कर ने लगे थे। पर, वह भी मुकाबला करती रही थी। संघर्ष के बीच ही उसने शोर मचा दिया था। पकड़े जाने के डर से ही उन लोगों ने उसका मुंह दबाते हुये उसका सिर रेलिंग पर पटक दिया था। फिर रॉड से प्रहार कर दिया था।
ठाकुरगंज पुलिस उसे एक महीना पहले युवती से मोबाइल व रुपये लूटने के मामले में ढूंढ रही थी। संस्कृति हत्याकाण्ड में भी जब उसका नाम सामने आया तो उसकी तलाश और तेज हो गई थी। गाजीपुर पुलिस अब उसे रिमांड पर लेगी।
संस्कृति की हत्या उस समय कर दी गई थी जब वह 21 जून को उस समय की गई थी जब वह अपने संस्थान से बादशाहनगर जाने के लिये निकली थी। पालीटेक्निक चौराहे पर जब उसने बादशाह नगर रेलवे स्टेशन के लिये टेम्पो पकड़ा तो ड्राइवर लूट के इरादे से उसे जबरन आईआईएम रोड ले गया था। इस ड्राइवर राजेश रैदास को गिरफ्तार कर इस कांड का खुलासा हुआ था। तभी राजेश ने बताया कि था कि उसके साथ सलमान, संतोष और सीतापुर, महमूदाबाद निवासी राकेश कुमार प्रजापति शामिल थे। राकेश भी ऑटो चलाता था। अब दो आरोपी सलमान व संतोष फरार रह गये हैं।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…