बेल्थरारोड – कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर दो के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज

बलिया – बेल्थरारोड क्षेत्र में 2 लोगों के खिलाफ कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन नहीं करने के आरोप में मुकद्दमा दर्ज किया गया है।

बताया जाता है कि क्षेत्र के उधरन में दो लोग 15 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद दुकान खोल रहे थे ।  जिसके बाद उनके खिलाफ कोविड-19 की गाइडलाइन के उल्लंघन पर मुकदमा दर्ज किया गया। एसडीएम सर्वेश यादव शुक्रवार की शाम उधरन बाजार में भ्रमण कर रहे थे। उनके साथ सीओ और एसओ भीमपुरा भी थे।

पता चला कि उमेश निवासी मोहम्मदपुर मठिया और रंजीत निवासी लोहता थाना भीमपुरा कोरोना संक्रमित हैं। बावजूद इसके, उमेश अपनी फल की दुकान और रंजीत अपना सैलून खोलकर दाढ़ी-बाल बना रहा था।

इन दोनों को होम आइसोलेट रहने के निर्देश थे। जिसका उल्लंघन करने पर दोनों के विरुद्ध महामारी अधिनियम की संगत धारा के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago