बलिया में होगी फिल्मों की शूटिंग, फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बलिया। जिले में अब फिल्मों की शूटिंग भी होगी। इसी से जुड़ा बिल्थरारोड तहसील क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा गांव में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां यश कुमार इन्टरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले भोजपुरी फिल्म दंडनायक, बिटिया छठी माई की पार्ट टू और प्रोडक्शन नम्बर छह का मुहूर्त कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त, पूर्व विधायक गोरख पासवान, उभांव थानाध्यक्ष ज्ञानेश्वर मिश्र ने संयुक्त रूप से भगवान गणेश की पूजन-अर्चन के बाद नारियल फोड़ व दीप जलाकर फ़िल्म मुहूर्त के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही आचार्य त्रिकाल बाबा द्वारा गणेश वंदना के साथ विविध धार्मिक अनुष्ठान आयोजित कराया गया।

इस कार्यक्रम के संपन्न होने से सभी लोगों में हर्ष का माहौल देखा गया। चैयरमैन गुप्त ने कहा कि बिल्थरारोड क्षेत्र के लिए यह विकास का कार्य करेगी। उन्होंने यश कुमार को धन्यवाद दिया। पूर्व विधायक गोरख पासवान ने यश कुमार के उज्जवल भविष्य की कामना किया। थानाध्यक्ष ज्ञानेश्वर मिश्र ने शूटिंग में भरपूर सहयोग का भरोसा दिलाया। उक्त तीनों फिल्मों का मुहूर्त एक्शन किंग यश कुमार के चैनपुर स्थित आवास पर किया गया। सभी फिल्मों में एक्शन किंग यश कुमार बतौर नायक के किरदार में नजर आएंगे, जबकि अभिनेत्री काजल राघवानी,निधि झा,अनारा गुप्ता,प्रीति

शुक्ला, राघव नैयर,नायरा, काजल सिंह,वर्षा तिवारी ,पूनम तिवारी,दिव्या शर्मा,बलोरी मोहन्ता,विनोद मिश्र,राधे कुमार,संजीव मिश्र,अवनीश दुबे,अनुराग सिंह,धनंजय सिंह,साहिल शेख, सूर्या पाठक फिल्मों में रोल निभाएंगे। फिल्म निर्देशक सुजीत वर्मा ने बताया कि पारिवारिक पृष्ठभूमि पर आधारित मनोरंजन से भरपूर फिल्म के कर्णप्रिय गीत दर्शकों को आकर्षित करेंगे। फिल्म की शूटिंग बिल्थरारोड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर की जाएगी। फ़िल्म की शूटिंग विभन्न स्थानों पर करने के लिए प्रशासनिक अनुमति मिल गई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

5 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

2 weeks ago