बिल्थरारोड- पुलिस सुविधा बूथ बनकर तैयार, एसपी करेंगे उद्घाटन

बिल्थरारोड। जनता को बेहतर सुरक्षा और अनुकूल माहौल देने के उद्देश्य से जनपद के उभांव थानांतर्गत चौकियां मोड़ चौक पर पुलिस सहायता और सुविधा बूथ बनकर तैयार हो गया है। उभांव थाना के प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्र ने बताया कि यह बूथ क्षेत्र के निवासियों, विशेषकर महिलाओं, विधार्थियों और मऊ के साथ-साथ रसड़ा आने जाने वाले लोगों की भी सहायता करेगा।

बूथ पर 24 घंटे पुलिस कर्मियों की लगाई जाएगी। जिससे दिन या रात किसी भी समय लोगों के समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जा सकेगा। बूथ पर “पब्लिक हेल्प डेस्क” की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। जिसके जरिए नागरिकों की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी समस्याओं का भी निस्तारण किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि बहुत जल्द ही पुलिस अधीक्षक डॉ विपीन टाडा द्वारा इस नवनिर्मित बूथ का उद्घाटन भी किया जाएगा।यह बूथ क्षेत्रीय लोगों के साथ ही व्यापारी वर्ग में भी सुरक्षा की भावना को सुनिश्चित करने व उन्हें पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने में मदद करेगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago