बलिया। सेना में जाने की ख्वाहिश रखने वाले नौजवानों के लिए भारतीय सेना ने सुनहरा मौका दिया है। कोरोना महामारी में बंद सेना भर्ती अब फिर से शुरू होने जा रही है। सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी के निदेशक कर्नल सिद्धार्थ बसु ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पूर्वांचल के 12 जिलों के युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है। इसके लिए आठ जुलाई से ऑनलाइन आवेदन होगा। इसके पंजीकरण की आखिरी तारीख 20 अगस्त है। सेना की ओर से प्रस्तावित रैली की तारीख छह से 30 सितंबर तक है।
बताया गया है कि इसमें वाराणसी, आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र ,देवरिया, चंदौली, गोरखपुर, बलिया और भदोही के युवा इसमें भाग ले सकते हैं। बता दें कि कोरोना की वजह से 21 माह बाद सेना में भर्ती फिर शुरू हुई है। इसके पहले नवंबर-2019 में छावनी के रणबांकुरे मैदान में सेना भर्ती हुई थी। कोरोना महामारी के कारण साल-2020 में प्रक्रिया रोक दी गई थी। रजिस्ट्रेशन भी नहीं हो सका था। अप्रैल 2021 सेना भर्ती की तैयारी थी, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर ने फिर इसपर ब्रेक लगा दिया।
इस वेबसाइट पर करें आवेदन– सीधी सेना भर्ती के लिए वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर आवेदन किया जा सकता है। भर्ती के संबंध में इस वेबसाइट पर अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारियां हैं। कर्नल सिद्धार्थ बसु ने बताया कि भर्ती के लिए प्रस्तावित तारीख तय कर दी गई है। हालांकि अंतिम निर्णय जिला प्रशासन का होगा। चूंकि कोरोना महामारी के नियंत्रण को लेकर प्रशासन की ओर से कवायद की जा रही हैं।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…