बलिया- आपराधिक कृत्यों के मद्देनजर विजय सिंह ‘बागी’ को DM ने जिला बदर किया

बलिया। जिला प्रशासन ने ब्लाक के प्रमुख पद के चुनाव में शांति व्यवस्था के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पिपरा कलां पिपरा निवासी विजय सिंह बागी को आपराधिक कृत्यों के मद्देनजर जिला बदर कर दिया है। जिला मजिस्ट्रेट अदिति सिंह ने ये कारवाई की है । उन्होंने संबंधित थाने के प्रभारियों को इस आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा है। पुलिस अधीक्षक व ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी की रिपोर्ट के बाद उन्होंने यह कार्रवाई की है।

बता दें कि सोहांव ब्लाक के प्रमुख पद के लिए यहां लड़ाई त्रिकोणीय है। त्रिकोणीय बना रहे खेमे का नेतृत्व कर रहे पिपरा निवासी विजय सिंह बागी को पुलिस की रिपोर्ट पर सोमवार को जिलाधिकारी ने जिला बदर किया है। जिसके बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।  बता दें कि पिछले 15 साल से सोहांव प्रमुख की कुर्सी पर सपा नेता वंशीधर यादव का कब्जा है। इस बार वे फिर से मैदान में हैं। दूसरी ओर भाजपा और इसके मंत्री इस किले को फतह करने की कोशिश में जुटी है।

वहीँ विजय सिंह बागी लड़ाई को त्रिकोणीय बनाने में जुटे थे। इसी बीच, जिला बदर की कार्रवाई हो गयी है। पुलिस के अनुसार बागी पर इलाहाबाद में भी कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। नरहीं थाने में भी पंचायत चुनाव के दौरान पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की रिपोर्ट पर डीएम अदिति सिंह ने सोमवार को विजय सिंह बागी को जिला बदर करने का आदेश दिया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago