बलिया से राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर को मोदी कैबिनेट में मंत्री बनाए जाने की चर्चा

बलिया। मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार आगामी 8 जुलाई को तय माना जा रहा है। ऐसे में उन सभी नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है, जिन्हें मोदी कैबिनेट में जगह दी जाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान मे रखते हुए मंत्रीमंडल विस्तार किया जा रहा है। यही वजह है कि उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र के बीजेपी नेताओं को मंत्रीमंडल में मुख्य तौर पर शामिल किया जा सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मोदी कैबिनेट में यूपी, बिहार के नेताओं को भी महत्वपूर्ण पद मिल सकता है। यही कारण है कि बलिया से राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर के मंत्री बनाऐ जाने की चर्चाओं से जोर पकड़ लिया है।

सकलदीप राजभर बीजेपी के पुराने नेताओं में से एक हैं। वह काफी समय से संघ से जुड़ें हैं। सकलदीप ने पहली बार 2002 में विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन हार को देखकर राजभर हमेशा आगे बड़ते गए और बाद में बीजेपी ने उन्हें अपना राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया। अब उम्मीद की जा रही है कि उन्हें मोदी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। आपको बता दे कि मोदी कैबिनेट के विस्तार को लेकर 8 जुलाई तक पीएम मोदी की सभी मीटिंग टाल दी गई है। वहीं दक्षिण भारत के दौरे को बीच में छोड़कर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी दिल्ली रवाना हो गए हैं। अभी मोदी कैबिनेट में 53 मंत्री हैं, जिसे बढ़ाकर 81 किया जा सकता है।

कौन हैं सकलदीप राजभर– सकलदीप राजभर बीजेपी के पुराने नेताओं में से एक हैं और वह काफी समय से संघ से जुड़े हैं। बेलथरा रोड विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले सकलदीप राजभर ने 2002 में विधानसभा का भी चुनाव लड़ा था, मगर उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इंटर तक शिक्षा ग्रहण करने वाले सकलदीप राजभर 1995 में ग्राम प्रधान का भी चुनाव लड़ा था और कृषि कार्य से भी जुड़े रहे हैं । सकलदीप राजभर तहसील में मोहर्रिर का काम भी कर चुके हैं। बेल्थरा रोड विधान सभा सुरक्षित हो जाने के बाद सकलदीप राजभर ने 2017 के विधान सभा चुनाव में सिकन्दरपुर से पार्टी में टिकट के लिए दावेदारी की थी, मगर उन्हें टिकट नहीं मिला था ।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

5 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

2 weeks ago