….तो क्या इस बार बलिया बनेगा स्मार्ट सिटी?

बलिया। पूरे देश में स्मार्ट सिटी बनाने का काम तेजी से चल रहा है। हर शहरवासियों की इच्छा होती है कि उनका शहर भी स्मार्ट सिटी भी शामिल हो। इसी कड़ी में बलिया को भी स्मार्ट सिटी बनाने की मांग लगातार उठ रही है। इसी को लेकर उत्तर रेलवे मुरादाबाद में अपर मंडल रेल प्रबन्धक/इन्फ्रा के पद पर तैनात निर्भय नारायण सिंह लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बलिया जिले को एस्पिरेशनल जिला/स्मार्ट सिटी में शामिल करने के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी नीति आयोग अमिताभ कान्त व उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह को पत्र प्रेषित किया था। इस पत्र में जिले की प्रमुख समस्याओं का विस्तृत वर्णन किया गया था।

उसी क्रम में सोमवार को उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह जी के दिल्ली आवास पर चर्चा हुई। जिसमें बलिया के विकास के लिए एक विजन डॉक्यूमेंट बनाने पर सहमति बनी। इस विजन डॉक्यूमेंट को बनाने का काम deenafoundation.com को मिला है। निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि यह दीना फांउडेशन बलिया के प्रमुख लोगों से बातचीत कर सुझाव लेगा, जिन लोगों ने शहर के विकास के लिए सलाह ली जाए उनमें जनता, प्रतिनिधि, व्यापारी, कृषकों के साथ छात्रा-गुरुजन भी शामिल हैं।

इनके सुझावों को इक्टठा कर विकास का विजन डॉक्यूमेंट्री रुप में 15 अगस्त 2021 तक प्रस्तुत करेगा। इस कार्य में जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय को भी सहभागी बनाया जाएगा, ताकि विश्वविद्यालय से जुड़े सम्मानित प्रबुद्धजनों का सुझाव एवं सहयोग प्राप्त किया जा सकें। अगर सुझावों को माना गया तो जल्द ही बलिया स्मार्ट सिटी में शामिल होगा और यहां विकास के नए आयाम बनेंगे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago